धनबाद के रेलवे पंपू तालाब की मां सरस्वती पंडाल बनी आकर्षण का केन्द्र, लेजर लाइट ने खींचा लोगों का मन….

धनबाद(DHANBAD): स्थित रेलवे के पंपू तालाब में मां सरस्वती की प्रतिमा पानी के बीचों-बीच स्थापित की गई है। पानी के बीच में आकर्षक पंडाल बनाया गया है। खूबसूरत विद्युत सज्जा सहित लेजर लाईट से मनमोहक सजावट कि गई है।

वही उसे देखने हजारों श्रद्धालु बुधवार को पहुंचे। समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल और प्रतिमा निर्माण में लाखों रुपए का खर्च हुए हैं। यहां लगातार 50वें साल से पानी के बीच मां की प्रतिमा स्थापित की गई। इस पंडाल को देखने धनबाद से ही नही बल्की आस पास के क्षेत्र सहित बंगाल से भी लोग आते है।

इस परम्परा की शुरुआत उनके दादा और पिता के द्वारा किया गया था। इस पंडाल की खासियत यह भी है कि यह गहरे पानी के बीचोंबीच बनाया गया है और मां सरस्वती की इतनी कृपा है कि आज तक कोई भी अनहोनी नही हुई। विसर्जन 17 फरवरी तक होगी।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….