कोयलांचल में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा अर्चना, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगो ने मां सरस्वती का बनाया भव्य पंडाल..

झरिया(JHARIYA): कोयलांचल में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बुधवार को धूमधाम से की गई। क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों और गली मोहल्लों में मां सरस्वती की पूजा की गई।

कई जगहों पर आकर्षक पंडाल भी बनाई गई है। पूजा करने और पंडाल को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

झरिया कोयलांचल के भौरा, लोदना, चांद कुइयां, दुर्गा मंदिर, एमओसीपी, गोल्डन पहाड़ी आदि क्षेत्रों में भी मां शारदे की पूजा हुई। भौरा के राम राज क्लब ने इस साल मां सरस्वती के पूजा पर राम सीता दर्शन का भव्य पंडाल बनाया है,

तो वही भौरा पार्सियाबाद और भौरा 19 नंबर बस्ती में भी विद्यार्थियों ने पंडाल बनाकर मां की पूजा की। गांवों के अलावा शिक्षण संस्थानों में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है।

झरिया से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट,,