“सिंदरी में भाजपा नेताओं के सम्मान समारोह का आयोजन”..

सिंदरी(SINDRI): स्थित भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक कार्यालय में सोमवार की देर शाम भाजपा धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर और ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविश्वर मरांडी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में दोनों पदाधिकारियों को जिला संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह ने शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। जिला संयोजक ने कहा कि ग्रामीण जिलाध्यक्ष का पद मिलने के बाद पार्टी को मजबूती मिली है। उनके मार्गदर्शन में काम करने की एक अलग अनुभूति होगी। अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मिठाई का वितरण किया गया।


मौके पर पूर्व पार्षद सह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, सिंदरी भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, युवा भाजपा नेता संजय सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य बृजेश सिंह, कामेश्वर सिंह, रासबिहारी सिंह, हरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, बी एन पांडे, अजय सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, नंदकिशोर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कुंदन श्रीवास्तव, नकुल सिंह, सुभाष सिंह, गुरु चरण सिंह, रवि कुमार, धर्म उपाध्याय, जगदीश सिंह, नीरज कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *