सिंदरी(SINDRI): बलियापूर थाना अंतर्गत सिंदरी परसबनिया गाँव के राजकीय बुनियादी उतक्रमित + 2 उच्च विद्यालय परसबनिया के छात्र छात्राओं ने विधालय के गेट में ताला लगा कर विद्यालय गेट के बाहर सुबह से धरना पर बैठ गए ।
छात्र छात्राओं का कहना था की क्लास 8के मेघा छात्र वृति के लिए विधालय से फार्म भरे थे लेकिन विधालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों अथवा शिक्षा विभाग के लापरवाही (गलती) के कारण छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं मिला जिससे छात्र परीक्षा में नहीं उपस्थित हो सके।छात्रों का कहना था कि हम गरीब छात्रों को छात्र वृति से बंचित कर दिया गया आगे हमलोग कैसे पढ़ेंगे ।

धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि विधालय में पढाई ठीक से नहीं होता है ।प्रदर्शन कर रहे छात्र जमकर नारे लगा रहे थे कि हमारी मांगे पूरी करो,दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करो
स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी बी एन रजवार ,ई बी आर पी नारायण पंडित, बी पी ओ राकेश कुमार प्रसाद, बलियापूर थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव, परसबनिया के मुखिया, इत्यादि गाँव के प्रमुख लोगों ने उपस्थित हो कर समस्या को सुनने के बाद छात्रों और ग्रामीणों के तरफ से एक लिखित आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया जिस पर शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रों और ग्रामीणों को अशवाशन दिया की मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।तब जाकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया ।
NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी के साथ अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply