पूर्व मध्य रेल ने दिया उर्स का तोहफा,चिचाकी स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव….

धनबाद(DHANBAD)रेलवे द्वारा उर्स के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-कोडरमा के मध्य स्थित चिचाकी स्टेशन पर दिनांक 20 से 29 फरवरी तक अस्थायी रूप से तीन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है ।

  1. गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 15.09 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 15.11 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
  2. गाड़ी संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 10.21 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 10.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
  3. गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 18.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
  4. गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 08.43 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 08.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
  5. गाड़ी संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22.52 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 22.54 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
  6. गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 03.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 03.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….