धनबाद(DHANBAD): BBMKU मे शुक्रवार को सरस्वती पूजा चंदा मांगने को लेकर हुए मारपीट मामले पर आजसू छात्र संघ के द्वारा रविवार को सरायढेला शिव मंदिर प्रांगण में प्रेस वार्त आयोजन किया गया।
मीडिया से बात करते हुए आजसू छात्रसंघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने बताया कि 9 फरवरी को ABVP कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के बाहर शाम में आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार को जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
इस घटना के पूर्व दोपहर में भौतिक की विभाग के डॉक्टर दिलीप गिरी के द्वारा आजसू संघ के कार्यकर्ताओं को धक्का देकर बेइज्जत किया गया था,
वहीं आज आजसू के पदाधिकारी पर झूठे मुकदमे में फसाने का षड्यंत्र कर रहे हैं साथ ही आजसे के कार्यकर्ताओं पर ही FIR करने का दबाव विश्वविद्यालय प्रशासन पर डाल रहे हैं।
वही विशाल ने बताया कि आजसू छात्र संघ छात्रों के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं उनके लिए भूख हड़ताल तक की जाती है और शिक्षकों को हमेशा सम्मान करती है वहीं एबीवीपी अपना प्रतियोगी संगठन के नेताओं को षड्यंत्र के तहत फसाने का काम करती है जो कभी छात्र हित के मुखर होकर आगे नहीं आती है।
आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय से यह मांग की है कि इस घटना में आजसू के कार्यकर्ता व नेताओं के साथ मारपीट एव जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर लज्जित करने आदि मामलों में न्याय दिलाए और बिना आजसू छात्र संघ के पक्ष को सूने यदि विश्वविद्यालय प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई की और आगे बढ़ेगी तो आजसू छात्र संघ राज्यव्यापी आंदोलन करेंगी
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट

Leave a Reply