बरोरा क्षेत्र एवं ब्लॉक 2 क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा का एक बैठक हुआ संपन्न…

बाघमारा(BAGHMARA): आज दिनांक 11फरवरी को बरोरा क्षेत्र के गेस्ट हाउस डुमरा में बरोरा क्षेत्र एवं ब्लॉक 2 क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा का एक बैठक हुआ जिसमें केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहुत 16 फरवरी के हड़ताल को सर्वसम्मति से सफल बनाने का निर्णय लिया गया

जिसके अध्यक्षता जे के झा और संचालन एन डी पांडे एवं गोपाल चंद्र गोप ने किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन केंद्रीय सचिव जे के झा,नकुल महतो, देवानन्द राजभर,मनोज सेन,यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के संतोष चंद्र गोराई,एच एन गांधी,एन डी पांडे, राजीव कुमार,नवल किशोर महतो, अरशद हुसैन,मुरारी पांडे,ए के सिंह , बिरंची शर्मा, जनता मजदूर संघ कुंती गुट के मंगल हेंब्रम,इंद्रासन यादव जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के तेज बहादुर सिंह,गिरीश शर्मा,किशोर पांडे विनय सहचर,राजकिशोर चौधरी, कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के गोपाल चंद्र गोप,केशव पासवान,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन लगन देव यादव,दयाल महतो,नारायण कुमार, शंकर महतो,शंकर कुमार,नोनिया शामिल थें।

सभी यूनियन के नेताओं ने कहा कि आज देश महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की मार झेल रही है।ऊपर से एम डी ओ लाकर केंद्र सरकार कोलियरी को पूर्ण रूपेण निजी मालिकों दे रही है,।

जे के झा, यूनियन प्रतिनिधि
संतोष चंद्र गोराई, यूनियन प्रतिनिधि
लगन देव यादव, यूनियन प्रतिनिधि
गोपाल चन्द्र गोप, यूनियन प्रतिनिधि

जिसका विरोध संयुक्त यूनियन मोर्चा करती है। एम डी ओ के विरोध सभी चारों केंद्रीय श्रमिक संगठन 16 फरवरी 24 को कोयला उद्योग को बंद करने का घोषणा की है।,जिसे मजदूर किसान को मिलकर सफल करना है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..