पार्ट टाईम जॉब का झांसा देकर ठग लिये 63 लाख 98 हजार, अरेस्ट…

रांची(RANCHI) रांची मालती (बदला हुआ नाम) को पार्ट टाईम जॉब का ऑफर किया गया। टेलीग्राम के माध्मय से संपर्क कर लूडो और फिशडम को लाइक करते हुए स्क्रीनशॉट भेजने को कहा गया। मालती को झांसे में लेकर टेलीग्राम प्रोफाईल @AC42157, @EvaMi6 एवं @Rahul3319 पर रजिस्टर कर वीडियो लाईक करने का काम दिया गया।

टेलीग्राम प्रोफाइल के माध्यम से दिए गये टास्क को करने के लिए इन्हें विभिन्न बैंक खातों में पैसे डालने को बोला गया। वहीं, मालती से कहा गया कि पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में इंवेस्ट कर दिया जायेगा। वहीं इससे मिलने वाले लाभ को ग्लोबल कम्पनी के साईट global-171.in पर दिखाया जायेगा। मालती को इन्वेस्ट किये हुए पैसे Fake Website पर दिखने लगे। जिससे वह झांसे में आ गई। कुछ देर बाद मालती के अकाउंट में कुछ पैसे डाले गये।

लेकिन बाद में पैसे डालना बंद कर दिया गया। मालती से 63 लाख 98 हजार 824 रुपये ठग लिये गये। ठगी की शिकार मालती की CID के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान में 2 साइबर क्रिमिनलों के नाम सामने आ गये। साइबर क्रिमिनल राहुल त्रिपाठी और देव प्रकाश को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल लखनऊ के बनिया मोहल्ला सदर कैंट का रहनेवाला है, वहीं देव प्रकाश सीतापुर अलीगंज लखनऊ में रहता है।

इनके पास से कई फर्जी और ठगी करने संबंधित दस्तावेज मिले हैं। इसके आधार पर साइबर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया कि महिला से अलग-अलग बैंक खाते में UPI के माध्यम से पैसे डालने को कहा गया। फाइनेंशियल ट्रेल एनालिसिस में फेक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड कंपनीज Rajasthan, Madhya Pradesh, Tamil Nadu एवं Uttar Pradesh के बैंक खाते पाये गये।

जिसमें करोड़ों रूपये के ट्रांजेक्शन किये गये थे। जांच में पाया गया कि बैंक खाता से हुए ट्रांजेक्शन के IP के यूजर का मूल स्थान हांगकांग और चीन में पाया गया। सभी बैंक खातों को फ्रिज कर दिया गया। जिसमें 88,93,037 रुपये थे।