
धनबाद (DHANBAD) नकली शराब को लेकर धनबाद उत्पाद विभाग जहां सख्ती से कार्रवाई में जुटी है.. वहीं सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता के नेतृत्व में पिछले कुछ माह में लगातार अवैध शराब व नकली शराब पकड़े गए है.. धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी और गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है..इसी कड़ी में सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आउटसोर्स के स्टॉफ ही गड़बड़ी कर रहें है..इसी आधार पर धनबाद में संचालित सरकारी शराब दुकानों में सेल्समैन ही नकली शराब बेचते पकड़े गए हैं…
कुछ ऐसा ही मामला बुधवार को प्रकाश में तब आया जब नकली व मिलावटी शराब बेचते दो सेल्समैन को मैनपॉवर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के कोऑर्डिनेटर उमर फारूख ने पकड़ा ..दोनों को उत्पाद विभाग टीम के हवाले कर दिया ..
वहीं उत्पाद विभाग ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया है ..साथ ही अन्य शराब दुकानों में भी ऐसे मामलों की जांच की आदेश दिए गए हैं ..
सेल्स कर्मचारी ने गोदाम में रखा था नकली शराब..जांच में मिले सुबूत
मार्शल एजेंसी के लोगों को बुधवार को सूचना मिले की गोल बिल्डिंग, सरायढेला के निकट शराब दुकान से नकली शराब बिक रही है ..इसकी गोदाम में छापेमारी करने पर यहां 25 बोतल नकली मिलावटी शराब के साथ सेल्समैन अनुज कुमार यादव को पकड़ा गया …जांच में पता चला कि अनुज ही नकली शराब गोदाम में रखता था और मौका मिलते ही ग्राहकों को बेच देता था उसे विभाग के हवाले कर दिया गया..
इसी दौरान सूचना मिली कि मनइटांड़ स्थित सरकारी शराब दुकान में भी मिलावटी शराब बेची जा रही है .टीम ने वहां पर औचक छापेमारी की तो पाया के सेल्समैन अमित शराब की बोतल खोलकर दो पैग निकाल लेता है और पानी मिलाकर ग्राहकों को बेच रहा है ..उसे भी पकड़ कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया

धनबाद के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता के निर्देश पर जिन दो दुकानों में कार्रवाई हुई है वहां के सभी स्टाफ को हटा दिया गया है…
NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…
Leave a Reply