धनबाद का बेटा जावेद खलनायक की भूमिका अदा कर मनवाया लोहा. तुलसी धाम के लड्डू गोपाल और शिव शक्ति में मुख्य विलेन का किरदार से जीता देशवासियों का दिल…

धनबाद(DHANBAD) मुंबई में संघर्ष और आत्मविश्वास के बूते कोयलांचल धनबाद का बेटा जावेद ने वेटर से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया. फिल्मों में अभिनय करने वाली हीरो बनने की कर देश भर के कलाकारों और युवाओं को माया नगरी की चौखट पर ले आती है वहां पहुंचते ही संघर्ष का एक नया दौर शुरू होता है जिसमें विजेता बन वही बनता है।

जिसके अंदर संघर्ष की तपेश को खेल कर सोने से कुंदन बनाने की क्षमता होती है धनबाद जिला के झरिया के रहने वाले जावेद पठान एक ऐसे ही नाम है आज इस नाम को सभी लोग जानते हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए जावेद को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है और कई मुसीबत को झेलना भी पड़ा है.

भाग झरिया के निवासी जावेद पठान की बचपन से ही अभिनय में रुचि थी लंबी कद काठी थी इस कारण दूसरे लोग भी फिल्मों में अभिनय करने की सलाह देते थे उनके पिता मोहम्मद इमामुद्दीन झरिया में बीसीसीएल में एक सामान्य कर्मचारी थे पास में इतने पैसे नहीं थे की बेटी को मुंबई में रहने के लिए पैसे दे पाते ऊपर से इस बात की भी गारंटी नहीं थी कि सफल होंगे या नहीं हालांकि जावेद को अपने ऊपर पूरा भरोसा था उन्होंने मेहनत आत्मविश्वास और संघर्ष के भूत सफलता हासिल कर खुद को साबित भी किया.

वहीं अब झरिया के जावेद पठान खलनायक की भूमिका में सुर्खियां बटोर हैं। इस बार वह एक साथ दो-दो टीवी शो में नजर आ रहे हैं दोनों में वह खतरनाक खलनायक किरदार की भूमिका में हैपहला शो समारोह का तुलसी धाम के लड्डू गोपाल और दूसरा कलर्स का शिव शक्ति तप त्याग तांडव. धारावाहिक हिंदू धर्म की पौराणिक कथा पर है. शेमारू के तुलसी धाम के लड्डू गोपाल की खास बात यह है कि यह भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित धारावाहिक जिसकी कहानी मथुरा की पृष्ठभूमि से जुड़ी है। झरिया के जावेद पठान इसमें की भूमिका मे नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी धारावाहिक शिव शक्ति तब त्याग तांडव जो की स्वस्तिक प्रोडक्शन द्वारा निर्मित कलर्स के इस शो में ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी महादेव और शक्ति की यात्रा दिखाई जा रही है जावेद पठान इसमें शुंभ की क्रिया किरदार में है।

आपको बता दे कि जावेद पठान की यह पहले टीवी सीरियल नहीं है इससे पहले वह वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को लुभा चुके हैं जावेद बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं बॉलीवुड फिल्म NRI WIVES में उन्होंने लीड किरदारों में अपनी भूमिका निभाई थी हालांकि जावेद ने ज्यादातर मेथेलॉजिकल शो किए हैं और उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत जय जय बजरंगबली में काम कर किया था।