हृदय रोगी महिला मरीज़, ₹2 लाख की पोर्टेबल हॉल्टर मशीन लेकर हुई फरार, अस्पताल प्रबंधन ने कराया मामला थाने में दर्ज…

धनबाद(DHANBAD)बरटांड़ स्थित एशियन जालान सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सेंटर हेड डॉक्टर मेजर चंदन ने बताया कि हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) पेशेंट के रूप में एक महिला सानिया शहर गत 25 दिसंबर को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शादाब अहमद के परामर्श पर हॉल्टर मॉनिटरिंग परीक्षण के लिए अस्पताल के ही डॉक्टर संजय सिंह (नॉन इंटेंसिव कार्डियोलॉजिस्ट) के विभाग में गई जहां उसे हॉल्टर मशीन लगाया गया।

डॉक्टर के परामर्श पर पोर्टेबल हॉल्टर मशीन जो छाती पर लगाया जाता है 24 घंटे बाद मरीज के पल्स रेट का रिकॉर्ड रिपोर्ट देता है ।यह कार्डियोलॉजी चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण निदान उपकरण है। उक्त मशीन उसे लगाया गया और 24 घंटे बाद रीडिंग लेने के लिए महिला मरीज को अस्पताल आना था लेकिन उक्त महिला अस्पताल नही आई.

हॉस्पिटल के कर्मियों को पता चला की महिला मशीन सहित रफू चक्कर हो चुकी थी। महिला के पिता एम. रहमान सीएमपीएफ कार्यालय में कार्यरत है कार्डियोलॉजी विभाग के कर्मचारियों द्वारा कई बार मोबाइल से बात करने पर कोई रिस्पांस नहीं दिया गया तब अस्पताल के कर्मचारियों ने सानिया की पिता से मिलकर हॉल्टर मशीन वापस करने को कहा तब कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी लिखित सूचना सीएमपीएफ कार्यालय में दी गई लेकिन फिर भी इस विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब जाकर एशियन जालान अस्पताल प्रबंधन की ओर से धनबाद थाने में इसकी सूचना दिया गया। इस संदर्भ में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की निवेदिता और मोहम्मद ताजुद्दीन ने बताया कि पुलिस को इस मामले में गहराई तक जाने के आग्रह किया गया है ताकि हॉल्टर मशीन बरामद हो सके।

कार्डियक रोगी के लिए यह मशीन एक आवश्यक और महंगी मशीन है हॉल्टर मशीन अस्पताल प्रबंधन को वापस के लिए मरीज और उसके परिजन गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हॉल्टर मशीन जांच सानिया को कैशलेस सेवा के रूप में विस्तारित की गई थी क्योंकि उसके पिता एम रहमान एक सीएमपीएफ कर्मी है। अब इस मशीन वापस नहीं मिलने से दूसरे मरीजों को कार्डियोलॉजी से संबंधित इलाज में परेशानी हो रही है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…