35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क 300 देशी चूजों का हुआ वितरण..

गिरिडीह(GIRIDIH): तिसरी प्रखंड के अंतर्गत आज 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दुमका के कमांडेंट श्री मनोरंजन कुमार पाण्डेय की अगुवाई में “ए” समवाय थानसिंहडीह के सहायक कमांडेंट अविनव कुमार ने गिरिडीह के सुदूर क्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जरुरतमंद व्यक्तियों को देशी चूजों का वितरण प्रमुख राजकुमार यादव एवं थानसिंहडीह मुखिया श्रीमती रोहिता देवी की मौजूदगी में किया है।

मौके पर उपस्थित श्री अविनव कुमार, सहायक कमांडेंट ने लाभार्थी व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने मूल वाक्य “सेवा सुरक्षा बंधुत्व” के साथ आप सभी की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसकी अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए हमारी 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दुमका के द्वारा देशी चूजों का वितरण किया जा रहा है। कुक्कुट पालन कर आप सभी लोग अपने आय में बढ़ोत्तरी कर सकते है जिससे कि आप अपने जीवन-यापन को और भी बेहतर बना सकते है।

अविनव कुमार, सहायक कमांडेंट ने कहा कि आने वाले समय में सशस्त्र सीमा बल, नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कौशल विकाश प्रशिक्षण, निःशुल्क मानव और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसका आपलोग लाभ उठायें।

इस कर्यक्रम के दौरान “ए” समवाय थानसिंहडीह के कार्यक्षेत्र में आने वाले गांव थानसिंहडीह, डोंगाचट्टी, मानिकपुर, घुटिया, बरदही, नूनफरवा और कारीपहारी के 30 जरूरतमंद व्यक्तियों को चिन्हित कर 10-10 के हिसाब से सशस्त्र सीमा बल के द्वारा कुल 300 देशी चूजों का निःशुल्क वितरण किया गया।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह तीसरी से मनोज बरनवाल की रिपोर्ट..