आगामी 4/02/24 को JMM के 52वें स्थापना दिवस पर रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ़ ग्राउंड) में आयोजित होने वाली आम सभा को लेकर झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा जिला कार्यालय कुर्मीडीह में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया..

धनबाद(DHANBAD): उक्त प्रेसवार्ता के माध्यम से केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री अमितेश सहाय ने कहा कि झामुमो का 52 वां स्थापना दिवस हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी हम सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मनाएंगे।

हम सभी को इस बात मलाला रहेगा कि उक्त कार्यक्रम में संगठन के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं हो पाएंगे, राज्य के साथ देश ने देखा कि किस तरह केन्द्र सरकार केन्द्रीय एजेंसियों का दुरपयोग कर रही हैं साथ ही हमलोगों ने यें भी देखा कि राजभवन संविधान के मूल्यों को दरकिनार कर एवं केन्द्र सरकार के इसारे पर बहुमत प्राप्त महागठबंधन को सरकार बनाने का न्योता नहीं दें रहीं थी,

राज्य ओर देश कि सजग जनता के विरोध के आगे राजभवन को भी झुकना पड़ा अंततः सत्य कि जीत हुई ओर पुनः माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के नेतृत्व में महागठबंधन कि सरकार राज्य स्थापित हुईं। निश्चित तौर पर केन्द्र सरकार के षड्यंत्र को एकलव्य कि तरह भेदते हुए माननीय हेमंत सोरेन जी पाक साफ साबित होंगे ओर ज्लद हम सभी के बीच होंगे साथ ही केन्द्र सरकार के इस हरकत का जनता 2024 में जवाब वोट से देंगी ओर देश एवं राज्य में महागठबंधन कि सरकार बनेगी।

प्रेस को संबोधित करते हुए श्री लख़ी सोरेन ने कहा कि झामुमो अपना 52वां स्थापना दिवस उसी तेवर के साथ मनाएगा जिस तेवर से अभी तक मनाता आया हैं,जिस तरह से केन्द्र सरकार के इसारे पर माननीय हेमंत सोरेन जी पर कार्यवाही हुई हैं उस से कार्यकर्ता एवं आम जनता आक्रोशित हैं परंतु यें आक्रोश सड़क पर नहीं बल्कि 4 फरवरी को गोल्फ़ ग्राउंड में दिखेगा,

जहां हजारों कि संख्या में लोग जुटेंगे। केन्द्र सरकार सामंतवादी विचारधारा के तहत एक आदिवासी व्यक्ति को मुख्यमंत्री देखना नहीं चाहती थी परंतु उनसे राजनीतिक रूप से पार भी नहीं पा सकीं अंतोगत्वा षड्यंत्र रच कर एक आदिवासी को फंसाया गया निश्चित तौर पर राज्य ही नहीं पूरे देश का आदिवासी, दलित समाज इस अहंकारी भाजपा सरकार को पूरे देश से जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

प्रेस को संबोधित करते हुए जिला सचिव मन्नु आलम जी ने कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस हमारे लिए एक त्योहार है इस त्योहार को धनबाद सहित आस पास क्षेत्र के लोग गांव ग्राम से निकल कर गोल्फ़ ग्राउंड में एकत्रित होते हैं ओर सामुहिक रूप से इस त्योहार को मनाते हैं,इस बार कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं आम लोगों कार्यक्रम में भाग लेंगे, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद परम आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी, राज्य सभा सांसद माननीय श्री महुआ माझी, राजमहल सांसद माननीय श्री विजय हांसदा, माननीय विधायक बसंत सोरेन, माननीय पूर्व मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह विधायक माननीय सुदिव्य कुमार सोनू, केन्द्रीय महासचिव सह राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) श्री विनोद पाण्डे,श्री फागू बेसरा,श्री योगेन्द्र महतो सहित अन्य केन्द्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।इस बार का स्थापना दिवस एतिहासिक होगा।साथ ही हजारों लोगों के भीड़ कि मौजूदगी में राज्य में नई लड़ाई का आगाज होगा। निश्चित तौर केन्द्र कि इस अहंकारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने केलिए तैयार हैं चार फरवरी को उसकी तस्वीर भी दिखाई देगीं।
मौके पर जिला प्रवक्ता समीर रवानी उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..