झरिया(JHARIYA): सेल चासनाला कोलियरी में ठेका के पद में कार्यरत चार ठेका मजदूरों को पुन: काम में बहाल करने की मांग को लेकर जनता श्रमिक संघ यूनियन नेताओ एवं ठेका मजदूरों ने सेल चासनाला कोलियरी का अपर सिपट परियोजना, कंटाघर और ट्रांसपोर्टिंग को किया बंद,
बंदी की खबर को सूचना पर मौके पर सेल के अधिकारी, पाथरडीह थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे,और बंदी कर रहे है जनता श्रमिक संघ के यूनियन नेताओं एवं मजदूरों से वार्ता किया,
जनता श्रमिक संघ के सेल चासनाला कोलियरी का शाखा सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि 28 दिन पहले इसी सेल चासनाला कोलियरी में एक ठेकादर और चार ठेका मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर नोक झोंक और मारपीट हुई थी, जिसके बाद दोनो तरफ से पाथरडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया था,
उसके बाद ठेकादार ने चार ठेका मजदूरों को काम से बाहर कर दिए, उस दिन से हम जनता श्रमिक संघ के यूनियन नेताओं ने सेल अधिकारी और ठेकादार से उन चार मजदूरों को पुन: काम पर रखने की मांगा कर रहे है,परंतु ठेकादार ना तो सेल अधिकारी की बात सुन रहे हैं और ना ही हम जनता श्रमिक संघ के नेताओ की बात सुन रहे है इस के विरोध में जनता श्रमिक संघ एक दिवसीय बंद का ऐलान कर ठेकादार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर वार्ता सफल नहीं हुई तो जनता श्रमिक संघ उग्रआंदोलन करेगी,,
झरिया से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट,

Leave a Reply