निरसा के राजा कोलयरी में बीते रात चाल धसी एक कि मौत…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।धनबाद जिला में कोई भी एसएसपी आ जाए लेकिन जिला के निरसा में कोयले का अवैध कारोबार नही रुकने वाला है इसी का नतीजा की राजा कोलयरी में चाल धसने से एक कि मौत हो गयी और कई घायल हो गए। जानकारी के मुताविक मुगमा ईसीएल के बंद राजा ओसीपी पिछले दो माह से बंद है। जिसका फायदा गुपचुप तरीका से कोयला का अवैध धंधा करने वाले लोग मलाई काट रहे। बताया जा रहा है

कि राजा कोलयरी के बंद ओसीपी में रात होते ही कोयला का कटिंग शुरू हो जाता है इसी तरह कल रात दर्जनों की संख्या में लोग सुरंग के अंदर जाकर कोयला काट रहे थे कि इतने में ऊपर से पत्थर का चट्टान गिर गया। बाहर में कोयला उठानर वाले कोई घायल हो गए। घटना के बाद सभी भाग गए। बात आग की तरह फैल गयी। घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम अस्पताल में इलाज कर घर ले जाया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास जेसीबी मशील से मलबे हटाया गया।जिसमें एक व्यक्ति का शव पाया गया। लोगो का कहना था कि कई लोग दबे है लेकिन शव एक कि बरामद हुई है।

शव की पहचान निरसा कांटा निवासी 25 वर्षीय शंकर भुइयां के रूप में हुई है। बताया गया कि बंद निराशा और स्थिति में आसपास के साइकिल लोग तुरंत बनाकर प्रतिदिन पूरा निकलते हैं और आसपास के भत्तों में रातों-रात का पाया जाता है स्थानीय पुलिस व ईसीएल के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाही नही किया जाता है। तो इससे यह साफ हो गया कि निरसा क्षेत्र में कोयल का अवैध उत्खनन और कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है रात के अंधेरे में कोयला कारोबार खेल को अंजाम दे रहे है। और जिला प्रशासन को चुनौती दे रही है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…