सिन्दरी थाना में वाहन चैकिंग के दोरान दो युवक को पकड़ा अवैध देशी सिक्सर हथियार ,43000 नगद और आईफोन,दो मोबाईल फोन पाया गया …

सिन्दरी(धनबाद) 31जनवरी । वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जर्नादन के आलोक में सभी थाना में वाहन चैकिंग अभियान चल रही थी ।इसी क्रम में सुदामडीह पुलिस द्वारा मोहनबाजार भाटडीह मोर में स्प्लेंडर बाइक से दो संदिग्ध लोगो को भागते देखा गया । सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा , एएसआई अमलेश राम,आरक्षी महेंद्र सिंह,हवलदार अमरजीत दास के द्वारा दल बल के साथ उन दोनों का पीछा किए और सख्ती से पूछताछ किए उनकी वाहन को जांच किया

तो प्रेम कुमार गोप जो पीछे बैठा था और अभिषेक कुमार पंडित बाइक चला रहा था के पास से अवैध देशी सिक्सर हथियार ,43000 नगद और आईफोन,दो मोबाईल फोन पाया । सिंदरी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने मीडिया को बताया की जोरापोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक पाथरडीह से मोहनबाजार होते हुए अपने निवास स्थान डिगवाडीह जोरापोखर जा रहा था ।

इसी क्रम में सुदामडीह पुलिस ने अवैध देशी सिक्सर हथियार , 43000 नगद,आईफोन, दो मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह के रहने वाले दोनो युवक प्रेम कुमार गोप और अभिषेक कुमार पंडित ने कबूला की वे अवैध हथियार बेचते थे ,और इनके साथ इस कारोबार में अन्य कई लोग भी शामिल हैं उन सभी लोगों की तलाश पुलिस कर रही हैं अनुसंधान जारी हैं।इन दोनो का अपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।अपराधीयों को पकड़ने में पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है ।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से भोला की रिपोर्ट…