पद मिले ना मिले दीदी के हाँथो को मजबूत करने के लिए करेंगे कार्य कंबल वित्रण के दौरान रोहित नोनिया ने भरी हुंकार…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल कुलटी विधानसभा सीतारामपुर रामकृष्ण मिशन आश्रम इलाके मे आसनसोल नगर निगम के 18 नंबर वार्ड कमिटी द्वारा आयोजित की गई कंबल वित्रण कार्यक्रम मे तृणमूल के पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, तृणमूल नेता उज्जवल चटर्जी, मुख्य अतिथि व मीर हासिम, विनोद साव, सचिन घोष, तपन मंडल, भारती बाउरी, गिरीश सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए,

इस कंबल वित्रण कार्यक्रम मे करीब 500 कंबल गरीब असहाय व जरुरत मंदो के बिच वित्रण किया गया, इस दौरान रोहित नोनिया ने कहा तृणमूल कॉंग्रेस हमेशा से मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के नेतृत्व मे राज्य की आम जनता के साथ खड़ी है, जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं से उन्हें निजात दिलाने के लिये वह हर वक्त ततपर्य हैं, चाहे सितकालीन हो या फिर गर्मी व बरसात राज्य की जनता के जरूरतों के हिसाब से उनके जैसा तृणमूल का हर एक सिपाही आम जनता की सेवा मे लगा है, चाहे वो सरकारी सुविधा हो या फिर गैर सरकारी राज्य की हर एक जनता उन सुविधाओं का लाभ उठा रही है,

लोगों के घर -घर जाकर उनको विभिन्न प्रकार के योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है, इस लिये की राज्य की जनता अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी गुज़ार सके, उन्होंने कहा उनको पार्टी मे पद मिले ना मिले वह किसी पद के लिये किसी भी प्रकार का लोभ अपने मन मे नही रखते, वह सिर्फ इतना जानते हैं की उनको राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के हांथों को मजबूत करना है,

उसी उदेश्य से वह शिल्पाँचल के कोने -कोने मे जाकर शिल्पाँचल के लोगों की उनकी जरूरतों के अनुसार मदद पहुँचा रहे हैं, ऐसे मे उनका एक कंबल वित्रण कार्यक्रम सीतारामपुर मे है जहाँ वह और उनके पार्टी के नेता दीदी के हाँथो को मजबूत कर रहे हैं, उन्होने कहा उनको ऐसे कार्यों को करने मे कई तरह की बढ़ाएं भी आ रही है बावजूद उसके वह अपने कार्यों को किये जा रहे हैं उनका एक ही मकसद है चाहे जो हो जाए वह अपने रास्तों से भटकेंगे नही वह तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के हांथों को मजबूत करेंगे

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..