धनबाद(DHANBAD) निरसा।निरसा विधानसभा क्षेत्र में एनएच पर हो रही लगातार दुर्घटनाएं एवं मौत से निजात पाने को लेकर बुधवार की दोपहर निरसा प्रखंड सभागार में बैठक किया गया। बैठक में एनएचएआई की ओर से लालमणी प्रसाद सिंह, प्रियांशू सिंह जिप सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, प्रमुख आदि उपस्थित हुए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लखिमाता कोलियरी मोड़, कंचनडीह लिंक रोड़, बेलचडी, खुदिया, निरसा चौक, हटिया मोड़, पुराना निरसा थाना सहित आसपास के इलाकों में बिना किसी सुरक्षा के एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण अभी तक लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद एनएचएआई के पदाधिकारी सुरक्षा की अनदेखी कर काम कर रहे हैं। वही निरसा चौके के आसपास लगाए गए
हाट बाजार, टेम्पू सहित अन्य अतिक्रमण किये हुए दुकानों को हटाने पर चर्चा किया गया। इसे लेकर गुरुवार को पुनः बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। वही एनएचएआई के पदाधिकारियों कहा कि सड़क किनारे जो भी अवरोध है उसे दो दिनों में ठीक करा दिया जाएगा कार्य प्रगति पर है जनता से आग्रह हैं कि हमे कार्य करने में सहयोग दे और स्वतः अतिक्रम को मुक्त करें ताकी व्यवस्थित पूर्वक कार्य किया जा सके,जीप सदस्य पिन्टू सिंह ने कहा कि NH के पादाधिकारी स्थानिए प्रसाशन के साथ एक बैठक कर समन्वय स्थापित किया हैं और जल्द ही इस गम्भीर समस्या से निजाद के लिए धनबाद उपायुक्त से संयुक्त प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर सारे वस्तु स्थिति से अवगत कराया जायेगा और जनहित मे जो कार्य हो उसे किया जाएगा,
निरसा विडियो इंदरलाल ओहदार ने कहा कि प्रसाशन लागतार अतिक्रमणकारियो के खिलाफ मुहिम चलाती रही हैं और यह अंतिम मौका होगा उसके बाद शक्ति से पालन किया जायेगा।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply