CM हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की…

रांची(RANCHI) मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है।

आज हम सभी लोग यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के दिखाए रास्ते हर युग में प्रासंगिक हैं। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे शख्सियत हमारे देश में जन्मे और हमारा मार्गदर्शन किया। देश-दुनिया भी उनके आदर्श और विचारों का अनुसरण करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग निश्चित रूप से इसके लिए कृतसंकल्पित हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों में चलकर उनके विचार और संदेश को सदैव आगे बढ़ाते रहें।

मौके पर सत्ता पक्ष के मंत्रीगण एवं विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *