आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के कल्याणपुर हउजिंग इलाके मे स्थित एक नामी ग्रामी इंग्लिश मेडियम डीएभी स्कुल के सामने सड़क के किनारे खड़ी स्कुल भेन मे आग लगने की घटना सामने आई है, जिस घटना मे स्कुल भेन आग की लपटों मे धू -धू कर जलता हुआ नजर आ रहा है,
वहीं स्कुल भेन मे लगी आग की घटना को देख मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची दमकल की एक भेन ने आग की लपटों मे धू -धू कर जल रही स्कुल भेन पर काबू पाया, मौके पर मौजूद लोगों की अगर माने तो जब स्कुल भेन मे आग लगी तब स्कुल की छुट्टी हुई थी
उसी समय स्कुल के कुछ छात्र और छात्रा स्कुल के बाहर आरतीसबाजी करने लगे जिस आरतीसबाजी के दौरान कुछ पटाखा स्कुल भेन मे जा गिरा और देखते ही देखते उस पठाखे से निकली चिंगारीयों ने आग का रूप ले लिया
और वह आग पुरे स्कुल भेन को अपने चपेट मे ले लिया, घटना के बाद मौके पर पुलिस व स्कूली छात्र और छात्राओं के अभिभावक भारी संख्या मे मौजूद हैं, साथ मे स्कुल प्रशासन भी जिनके बिच नोक -झोंक चल रही है और सभी एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं

Leave a Reply