गिरिडीह (GIRIDIH) देवरी प्रखंड के अंतर्गत कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्रामों की बच्चियों के बीच दिनांक 27 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तिलकडीह पंचायत के बाल मित्र ग्राम डोमिद्वार के मैदान में हुआ था। इस कार्यक्रम में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के बच्चों को सम्मानित करने हेतु आज बाल मित्र ग्राम फुटका में बच्चों के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दशरथ मरांडी, चुनकु मरांडी, राशिक मुर्मू, सुधीर किस्कू, मार्श नाग, साबिया हंसदा, शीला मरांडी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित कर उनमें छिपी प्रतिभा को निखारना है, साथ ही साथ करुणामय समाज निर्माण के लक्ष्य को बच्चों के माध्यम से आपसी सद्भाव, सम्मान और प्रेम को बढ़ावा देना है।
नॉबेल पुरस्कार विजेता सह कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के संस्थापक श्री कैलाश सत्यार्थी जी का लक्ष्य है, करुणामय समाज निर्माण करना, और इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों को जगाने का प्रयास बाल मित्र ग्राम निर्माण प्रक्रिया के तहत किया जा रहा इसी के तहत, बच्चों के बीच समय समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों तथा अतिथियों के द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार नयन ने किया, कार्यक्रम में विभिन्न बाल मित्र ग्रामों के बच्चे बच्चियों ने नृत्य, गीत-संगीत विधा में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में नृत्य, गीत में विजेता बच्चों को तथा गत शनिवार को कराए गए खेल प्रतियोगिता में बच्चियों के फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें नृत्य प्रतियोगिता में मालोनी हेंब्रम की ग्रुप ने प्रथम, हीरामुनी किस्कू के ग्रुप ने द्वितीय, तथा एंजेलो मरांडी के ग्रुप ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया , नृत्य के माध्यम झारखंड की संस्कृति को प्रस्तुत किया, वहीं फुटबॉल की प्रतियोगिता में भातुरायडीह ने प्रथम तथा ज़ेरोडीह की बच्चियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
वहीं बच्चियों की कबड्डी प्रतियोगिता में कोयरीडीह की टीम ने प्रथम तथा लाहीबारी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोली चम्मच रेस में प्रथम किसन्ती मुर्मू, द्वितीय निशा मुर्मू तथा तृतीय स्थान पर सुषमा हेम्ब्रोम रही थी। लड़कों के फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता ज़ेरोडीह एवम उपविजेता का स्थान परसाडीह प्राप्त किया
उक्त सभी विजेताओं को आज कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा उपस्थित अतिथियों के माध्यम से कप, मेडल तथा अन्य पुरस्कार प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम के अतिथि सह शिक्षक दशरथ जी ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम लोगों को जगाने का कार्य करेगी। बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी है इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
सालबहियार की सेविका ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रम से हम सभी को आश जगी है कि हमें बेहतर दिशा दिखा रहे हैं। करुणामय समाज निर्माण में हम अभी अपना योगदान देंगे।
रशिक मुर्मू जी ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों में बहुत ही विलक्षण प्रतिभा भरी हुई है। सत्यार्थी फाउंडेशन के प्रयास से हमारे बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है।

संगठन के जिला समन्वयक सुरेंद्र पंडित ने बताया कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का प्रमुख माध्यम खेल अथवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता ही होती है। क्योंकि ऐसे प्रतियोगिताओं में बच्चे रुचि से भाग लेते हैं जिसमें आत्मीय जुड़ाव महसूस करते हैं।
खासकर ऐसे बच्चे जो कहीं न कहीं पीछे छूट रहे होते हैं उनमें एक नया जोश भरने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही बच्चियों को समाज के विकास में योगदान देने हेतु उनकी नेतृव क्षमता का वर्धन अतिआवश्यक है इसलिए ज्यादा ध्यान बच्चियों को आगे लाने में लगाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में बच्चों ने मंत्रमुग्ध करने वाले सांस्कृतिक प्रस्तुति दी वहीं फुटबॉल और कबड्डी के खेल में बच्चियों ने यह साबित किया है कि उनमें क्षमता है बस जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास की। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम इसका प्रमुख उदाहरण है जो समाज के हर एक लोगो को जगाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल मित्र ग्राम के गठित समूह युवा मंडल , महिला मंडल, सलाहकार समिति ,शिक्षक ,सेविका कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सुरेंद्र सिंह, संदीप नयन ,राजु सिंह, उदय राय कार्येकर्ता पंकज कुमार, कृष्णा पासवान, नीरज मुर्मू , सुरेंदर सिंह, मनीषा मरण्डी, मुकेश मिश्रा , इंकज कुमार,
उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट…
Leave a Reply