धनबाद(DHANBAD):झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से 10 वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को संपन्न होने के बाद तुरंत ही विवाद में आ गई। राजधानी सहित सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों में रविवार को यह परीक्षा ली गई।
परीक्षा के बाद पर्चा लीक होने की शिकायत को लेकर पाकुड़ के अभ्यर्थियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम का पाकुड़ में अभ्यर्थियों ने पुतला दहन किया.
अभ्यर्थियों का कहना था कि तीसरे सत्र में सामान्य ज्ञान/सामान्य अध्ययन के प्रश्न लीक हुए हैं, जिससे उनके भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। जेएसएससी के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि हमेशा ही परीक्षा से पहले झारखंड में गड़बड़ी होना नियति बन गई है।
Leave a Reply