पाकुड़(PAKUR) पाकुड़ जिला मुख्यालय के लड्डूबाबू आम बगान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2 फरवरी को राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रवेश होने वाला है, जिसकी तैयारी को लेकर रणनीति तैयार कि जा रही है। मंत्री आलमगीर आलम ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया ताकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे सभी ह्राजरो की संख्या में शामिल हो वही मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की आजकल के कई राजनीतिक दल है जो जनता के समक्ष जो बातें रखी जाती है उस पर वह कायम नहीं रह पाती है।
उक्त बातें बिहार मे वर्तमान में उपजे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जिला मुख्यालय पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने कहीं ।उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि हम मरते मर जाएंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे।
वहीं भाजपा की ओर से भी यह कहा गया था कि नीतीश को कभी हम लोग गठबंधन में नहीं लेंगे लेकिन वर्तमान परिपेक्ष में सब कुछ धरा का धरा रह गया। उन्होंने कहा कि जनता को यह तय करना है कि जनता के द्वारा चुनी गई सरकार अब कमजोर हो रही है।
जनता को यह तय करना है कि जो सरकार उन्होंने चुना है,वह यदि सही नहीं है तो उसे उखाड़ फेके। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान परिपेक्ष को देखते ही राहुल गांधी ने न्याय यात्रा प्रारंभ किया है। लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही यह यात्रा की शुरुआत हुई है।
नीतीश के जाने के बाद इंडिया गठबंधन का क्या होगा से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समय का इंतजार कीजिए वक्त इसका जवाब देगा।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
Leave a Reply