लोकसभा चुनाव 2024 काफी करीब है,लिहाजा हर दल में अंदर बाहर काफी हलचल है।मीटिंग-सिटिंग का दौर तेज हो चला है। गाड़ियों की रफ्तार भी तेज हो गयी है। रांची-दिल्ली का सफर भी चालू हो गया है।भाजपा और कांग्रेस के सीरियस उम्मीदवारों के दिल की धड़कने भी भी तेज हो गयी हैं।अभी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अंतिम निर्णय में थोड़ा समय लगेगा। चर्चा है कि धनबाद लोकसभा सीट के लिए भाजपा के गणेश मिश्रा के नाम पर मुहर लग सकती है।अनुशासित और शांत मिजाज के होने के चलते इनके नाम को ऊपर रखा गया है।उन्हें एक धारदार संगठन कर्ता भी माना जाता है। संघ और पार्टी दोनों में इनकी मजबूत पकड़ है।
भाजपा से टिकट के प्रयास में झरिया की विधायक का भी नाम ऊपरी स्तर पर उछल रहा है।इनके लिए बिहार और झारखंड के बाबू साहब बिरादरी के दो सांसद दिल्ली में लॉबिंग कर रहे हैं।गिरिडीह से पांच बार के सांसद रविन्द्र पांडेय को भी इसबार गंभीरता से लिया जा रहा है। उनके सामंजन पर भी भाजपा गंभीर है।
बाघमारा के विधायक ढुलू महतो भी धनबाद लोकसभा सीट के लिए हाथ पांव मार रहे हैं।लेकिन विधानसभा की उम्मीदवारी से उनका पत्ता साफ होने की चर्चा पार्टी संगठन और संघ के अंदर भूचाल पैदा किये हुए है। वहां से जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह का नाम शीर्ष पर चलने की खबर है। बाघमारा के सूरज महतो भी कांग्रेस और भाजपा में से किसी भी दल से टिकट प्राप्त करने की होड़ में शामिल हैं।
NEWS ANP के लिए अमर तिवारी की रिपोर्ट..
Leave a Reply