धनबाद (DHANBAD)जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आज रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर तथा बरटांड बस स्टैंड में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार तथा यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों तथा बस चालकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट दिए गए। साथ ही हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गुड सैमेरिटन, यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।
लोगों को समझाया गया कि ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाना और ओवरटेकिंग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, नशे या थकान की हालत में वाहन चलाना, उनके साथ साथ दूसरे वाहन चालक और राहगीरों के लिए भी हानिकारक है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश गोप की रिपोर्ट…
Leave a Reply