धनबाद (DHANBAD): धनबाद के निरसा से बड़ी खबर मिल रहीं है..जहां मैथन डीवीसी प्रशासनिक भवन के समीप प्रदर्शनकारियों पर CISF जवान ने की लाठीचार्ज,
अपने कई मांगो को लेकर मासस के द्वारा घेराव किया गया था। बताया जा रहा है कि मैथन के स्थानीय दुकानों को हटाया जा रहा था इसी संबंध में मासस के द्वारा घेराव कर दुकानों को नहीं हटाने का मांग किया जा रहा था हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी की गई है
जिसके कारण CISF द्वारा बल प्रयोग किया गया है कई लोग घायल होने की सूचना मिल रही है मोटरसाइकिल जहां-तहां सड़क किनारे गिरे पड़े हुए हैं।
इस मामले में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी समेत कई नेताओं ने लाठीचार्ज की निंदा की है..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Leave a Reply