
झरिया। कौशल्या नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के अयोध्या में प्रान प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे भारत वर्ष में विधिवत पूजा अर्चना के साथ दीपोत्सव पर्व मनाया गया। वहीं गोलकडीह के जयरामपुर मोड़ स्थित श्री श्री 108 श्री अमरनाथ शिव मंदिर धाम में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत की गई थी।
जिसकी समापन भक्ति भाव के साथ मंगलवार को हुई। कीर्तन को सफल बनाने के लिए औरंगाबाद से आए हरे राम रामायण कीर्तन मंडली की टीम ने एक से बढ़कर एक हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे,हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, आदि फिल्मी एवं भोजपुरी धुन पर एक से बढ़कर एक धून प्रस्तुत किया।
जहां मौजूद लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया, व्यास नवल किशोर चंद्रवंशी, विकास विपिन बिहारी, पाठक गुड़िया, मनीषा, खुशी, पायल, प्रिया आदि टीम ने भजन कीर्तन किया। इसके अलावा आसपास के लोग भी शामिल होकर भजन कीर्तन किया। मौके पर उमाशंकर चौहान, साधु चौहान, ललन सिंह, संतोष मोदक, दीपक जायसवाल, संजय तुरी, प्रेमचंद जयसवाल, नागेंद्र मोदक, सुजीत सिंह आदि सेवादार के रूप में मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह की रिपोर्ट…
Leave a Reply