भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने रामभक्त को गुलदस्ता देकर किया सम्मानित।

झरिया(JHARIA) झरिया अयोध्या मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सुदामडीह के रहने वाले दीपक मोदी हनुमान की वेशभूषा में रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या राम मंदिर के लिए स्कूटर से रवाना मंगलवार को हुए।

जंहा उनके साथ भौरा निवासी प्यारे लाल सारथी बनकर जा रहे हैं। स्कूटर से निकले रामभक्त के झरिया बनियाहीर हनुमान मंदिर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया और हालचाल लिया। स्वागत के बाद रामभक्त जयश्रीराम का उद्घोष करता हुआ अयोध्या के लिए रवाना हो गया।

प्यारेलाल मोदी ने बताया कि उन्हें इस दिन का इंतजार था। कि जब अयोध्या की धरती में रामलला का विशाल मंदिर बनें और उसमें उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो। उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। जिसके चलते उन्होंने भौरा से स्कूटर से यात्रा शुरू की है। उन्होंने बताया कि वह यह पल उनके लिए बहुत की सुखदायी हैं। 30 वर्षो से प्रभु जी का झांकी निकाल रहे है, इस पल का बेसब्री से इंतजार था यह पल आज खत्म हुआ हैं।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…