श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वास्तु विहार फेस-2 मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन, मंदिर बनने की खुशी मे खुब नाचे लोग…

धनबाद(DHANBAD) भले ही अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हो लेकिन उनका तेज धनबाद में भी देखने को मिलना, अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कोयलांचल के हर गली मोहल्ले में भारी उत्साह रहा एक ओर शोभा यात्रा, नगर कीर्तन तो दूसरी ओर मंदिर में विशेष पूजा,दीपोत्सव उत्सव से लगा मानो कोलांचल ही अयोध्या बन गया हो।

वही गोविंदपुर के उत्तरायण फेस 2 वास्तु विहार में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जहां एक और समिति के सेक्रेटरी प्रशांत सिंह और उनकी टीम द्वारा तकरीबन एक हफ्ते से मंदिर के साफ सफाई उत्सव की तैयारी में जोरों शोरों से लगे हुए थे।

वही 22 जनवरी को नगर भ्रमण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण की इस दौरान बच्चों ने खूब जय श्री राम के नारे लगाए साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों ने नाचते हुए मंदिर बनने की खुशी को जाहिर किया। जिसके बाद संध्या में सुंदरकांड पाठ विशेष आरती एवं 51 लीटर दूध से बनी खीर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से लोगों में काफी उत्साह एवं खुशी थी की 500 वर्ष की तपस्या पूर्ण हुई, वास्तु विहार का हर एक परिवार इस शुभ मौके पर अपनी भागीदारी निभाई और एकजुट होकर इस ऐतिहासिक दिन को और भी भव्य रूप से मनाया।

वही सोसाइटी में स्थित सभी मंदिरों की साफ सफाई एवं साथ ही साथ विद्युत सज्जा फूल सज्जा भी की गई थी।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि की रिपोर्ट….