राजगंज: गौ वंश को 50 फिट गहरे कुए से रेस्क्यू कर बचाई जान..

कतरास :-संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी द्वारा द ल्लूडीह ,राजगंज स्तिथि उमेश मुन्शी के घर के कुए जो करीब 50 फिट गहराई और 20 फिट पानी भरे हुए जिसमें एक गौवंश गिरने का सूचना संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वतंत्रत कुमार को दिया गया।संस्था के सचिव राणा प्रताप सिंह और सदस्य अभिषेक सिंह,चिन्मय कुमार,लॉबिन साव मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

अभिषेक सिंह और लॉबिन साव ने जान जोखिम में डाल कर कुए में अंदर जाकर गौ वंश की जान बचाने का काम किया।उमेश जी और आसपास के बहुत सारे लोगों के मदद से 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्रेन के मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

डॉ स्वतंत्रत कुमार ने सभी लोगों को श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठापन समारोह के दौरान इस पुण्य कार्य के लिए रेस्क्यू में मौजूद सभी लोगों का आभार प्रकट किया और शुभकामनाएं दी.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..