धनबाद(DHANBAD)निरसा।निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा बाईपास के समीप डॉ० श्याम सुंदर क्लिनिक के पीछे सावित्री निवास के मालिक संदीप पांडे द्वारा बधाई मांगने गए किन्नरों पर साबल से हमला कर दिया। जिसमें दो किन्नर गुड्डी एवं गीता घायल हो गए। मकान मालिक संदीप पांडे द्वारा किये व्यवहार से काफी गुस्से में थी और निरसा पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गुड्डी किन्नर ने कहा कि संदीप पांडे के घर में बच्चा हुआ है। इसी सूचना पर 20 दिन पूर्व में चार-पांच बार उनके घर गई थी। उन्होंने आश्वस्त किया था कि दो-चार दिन बाद आना और बच्चे को बधाई दे देंगे। परंतु जब आज सुबह हम लोग उनके घर पहुंचे तो उन्होंने हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
मारपीट, गाली गलौज एवं सब्बल से हमला कर दिया। जिसमें हमारे एक साथी गीता किन्नर एवं मैं खुद घायल हो गई। मैं अभी निरसा थाना पहुंची हूं और प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है। मुझे उम्मीद है की थाना प्रभारी हम सब को निराश नहीं करेंगे हम सबो को न्याय अवश्य दिलाएंगे बधाई से ही हमसबो कि जीविका चलती हैं और यह घटना दुर्भग्यपूर्ण हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..
Leave a Reply