केसरिया ध्वज व रंग बिरंगी लाइटों से सज धज कर मंदिरों के साथ झरिया शहर हुई है तैयार..

गांव मुहल्ले के समाजसेवियों के साथ साथ भाजपा नेता लगे हैं दिपो उत्सव की तैयारी में।

काशी, मथुरा और अयोध्या ने हमें पुकारा है, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं हिंदुस्तान हमारा है।

झरिया(JHARIYA)। आ लौट के आजा हनुमान तुझे श्री राम बुलाए हैं, शबरी मगन है राम दरस को आदि भक्ति भाव गाने से गुलजार हुई पुरे झरिया शहर।

मौका था अयोध्या मे नवनिर्माण राम मंदिर मे राम लला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर, जहां पुरे भारत वर्ष में दीपो उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ‘

जिसके तहत झरिया बलियापुर ट्रेकर टेंपू स्टेंड स्थित हनुमान मंदिर मे राम भक्त अशोक कुमार, अरिंदम बनर्जी, वैष्णो देवी दरबार के पुजारी विजय बाबा, विनय कुमार मंडल, सुरेंद्र कुमार, नवल कुमार सिंह, मुकेश वर्मा, बिट्टू बर्मा, प्रियंसु साव, कन्हैया स्वर्णकार,लालू स्वर्णकार आदि ने हनुमान मंदिर परिसर को भव्य रूप से रंग बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया। मौके पर अशोक कुमार ने बताया कि पांच सो वर्ष की तपस्या हम भारतीयों की पूर्ण हुई है।

जिसकी खूशी की लहर पुरे देश में दिखाई दे रही है। जिस तरह से माता सबरी ने प्रभु श्री राम जी के दर्शन के लिए कई वर्ष तक तपस्य की थी और अंत में प्रभु दर्शन देते हुए तारने का काम किए थे।

प्रभु श्री राम जी हमारे पुर्वज थे,वो हमे संस्कार शिखाते हैं उनके सिद्धांतों को हम सभी भारत वासियों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। वही भाजपा नेता अरविंद बनर्जी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी की मेहनत और परिश्रम रंग लाई जो कम समय में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ राम लला की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हो रही है।काशी मथुरा और अयोध्या ने हमें पुकारा है, गर्व से कहो हम हिंदू हैं, हिंदूस्थान हमारा है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..