भारत कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी झरिया लोकल कमेटी ने कामरेड लेनिन के शहादत दिवस पर किया संगोष्ठी का आयोजन..

झरिया(JHARIYA)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी झरिया लोकल कमेटी के तत्वाधान में कामरेड यमुना सहाय स्मृति भवन लोदना के प्रांगण में कामरेड लेनिन के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कॉ लेनिन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कामरेड लेनिन ने रूस के अंदर में जाकर शाही सत्ता को उखाड़ फेंक कर 1917 में कम्युनिस्ट समाजवादी शासन व्यवस्था कायम किया और दुनिया के अंदर में पूंजीवाद को समाप्त करने का एक रास्ता दिखाया।

रूस में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनाने के बाद सबसे पहले बैंक रेल आदि तमाम सार्वजनिक उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया और देश के अंदर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, तानाशाही को समाप्त कर दिया। तुम्हें याद किया इस कार्यक्रम में उपस्थित कुंदन पासवान, मधुसूदन बैनर्जी, भोला पासवान, कॉ गोपाल लाल, शंकर पासवान, शिव बाउरी, देवनंदन पासवान आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..