ग्रामीण गोताखोर ने जवान की लाश को बराकर नदी से खोज निकाला,सम्मान…

टुंडी, गुरुवार को बराकर नदी में साइबर अपराधी को पकड़ने के क्रम में साइबर पुलिस का चालक संदीप मंडल बराकर नदी में कूद पड़े थे,उसके बाद से उनकी लगातार नदी में एनडीआरएफ की टीम खोज कर रही थी।

तीन दिन के बाद चौथे दिन स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों ने जवान के मृत शरीर को खोज निकाला।ये सभी ग्रामीण गोताखोर जामताड़ा जिले के चितामी के रहने वाले हैं।बराकर नदी किनारे रहने वाले ये 20 सदस्यो की टीम ने रविवार को सुबह 8 बजे से डुबकी लगाकर खोज प्रारंभ की।

उन्हे लगभग 2 बजे सफलता मिली।गोताखोरों ने बताया की जहां जवान डूबा था वहां से लगभग 300 मीटर दूरी पर जवान का शव गहराई में एक पत्थर के खोह में फंसा था।उसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।बाद में टुंडी पुलिस ने इस ऑपरेशन में शामिल सभी ग्रामीण को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया।


जवान की लाश को निकालते ग्रामीण और टुंडी थाना में सम्मानित ग्रामीण गोताखोर

NEWS ANP के लिए टुंडी से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट