ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक को किया गया एयरलिफ्ट…

बारूदी सुरंग में हुये ब्लास्ट में एक जवान वीर गति को प्राप्त हो गये। यह ब्लास्ट तब हुआ जब जवान जम्मू के राजोरी के नौशेरा में LOC के पास अग्रिम इलाके में गश्त पर थे।

जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट आज सुबह साढ़े 10 बजे के करीब हुआ। इस हादसे में 2 और जवान बेतरह घायल हुये है। जिन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से एक की गंभीर हालत देखते हुये उसे एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना में अग्निवीर अजय सिंह शहीद हुये है। वे लुधियाना के रहनेवाले थे। वहीं सिपाही बलवंत और सुबेदार धरमिंदर सिंह घायल हुये है। जवान बलवंत को एयरलिफ्ट किया गया है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *