धोनी पर मानहानि का केस, अगली सुनवाई 29 जनवरी को…

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दायर मानहानि के केस पर आज सुनवाई हुई। यह सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस प्रतिभा एम सिंह की अदालत में हुई। अदालत को बताया गया कि क्रिकेटर धोनी के बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने मानहानि की याचिका दायर की है।

इसपर अदालत ने कहा कि दायर याचिका पर सुनवाई या दूसरी जानकारी लेने से पहले MS धोनी को बतायें कि उनपर उनके बिजनेस पार्टनर ने मानहानि का केस किया है। धोनी को केस की जानकारी देना उचित है। केस की जानकारी ईमेल के जरिए भेजने का आदेश दिया गया। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।

इससे पहले धोनी ने आरका स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया है।

वहीं, मिहिर और सौम्या ने अपनी याचिका में कहा है कि MS धोनी की ओर से जो बयान दिए जा रहे हैं, वह अपमानजनक है। उसे रोका जाये। वहीं मिहिर ने अपनी याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरों को हटाने का अनुरोध भी हाईकोर्ट से किया है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *