मैथन पुलिस ने गुप्त सूचना पर गौवंश लदा ट्रक पकड़ा,चार व्यक्ति गिरफ्तार,जांच में जुटी पुलिस…

धनबाद(DHANBAD) निरसा। धनबाद में नए वरीय पुलिस अधीक्षक के आते ही जिला पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गयी है। सोमवार की अहले सुबह मैथन पुलिस ने मैथन संजय चौक के समीप गौ वंश लदा ट्रक पकड़ा। पुलि उक्त ट्रक को मैथन थाना ले आयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

इस संबंध में मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी संख्या WB 37D 9204 ट्रक में भारी संख्या में गौ वंश लोड कर गाड़ी पश्चिम बंगाल जा रहा है। सूचना मिलते ही संजय चौक के पास दल बल के साथ ट्रक को पकड़ लिया गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में कुल 16 गाय के साथ 4 बच्चे है जिसे क्रूरता के तरह गाड़ी में लोड कर ले जाया जा रहा था।

ट्रक चालक और उपचालक के साथ चार लोग की गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए सभी गौवंश को मेडिकल जांच की जाएगी। हालांकि प्रथम दृष्टि से लगभग सभी गौ दुधारू है। जिसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है। आदेश के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…