बेझा बिंधा मेला देखने लोगो की उमड़ी भीड़,पारंपरिक तीरंदाजी और नृत्य देख कर मंत्र मुक्त हुए आदिवासी और गैर आदिवासी…

बलियापुर(BALIYAPUR): धोखरा पंचायत मांझीडीह टोला में 14 जनवरी के शुभ अवसर पर के जाहेर थान में बैझा बिंधा कमेटी की ओर से बैझा बिंधा मेला का आयोजन किया गया..

इस मेल में सैकड़ों की सांख्य में आदिवासी और गैर आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे और पारंपरिक नृत्य और तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया, वहीं आदिवासी ग्रामीणों ने बताया कि यह बैझा बिंधा मेला हमारे पूर्वज काल से मकर संक्रांति के दिन में करते आ रहे है..

इसलिए हमलोग हर बर्ष की भाति इस बर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ बैझा बिंधा मेला मना रहे हैं, वहीं बैझा बिंधा कमेटी के द्वारा तीर धनुष एवं नाटवा नाच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,नाटवा नाच प्रतियोगिता जमकर झूमे आदिवासी संथाली समुदाय के लोग,


और तीर धनुष प्रतियोगिता सैकड़ो की संख्या मे आदिवासी पुरुष ने भाग लिया, और तीर धनुष विजेता को आयोजनकर्त ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया,इस मौके पर आयोजक बिशू सोरेन, रविश्वर मरांडी, प्रवीण हांसदा, अशोक सोरेन, रमेश सोरेन, पवन सोरेन,दीपक सोरेन, अभिषेक सोरेन, आनंद सोरेन, जुड़न सोरेन आदि सैकड़ों मौजूद रहे,,

बलियापुर से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट,