आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद रोहित नोनिया सामाजिक क्षेत्र मे अपनी बढ़ती सक्रियता को लेकर अक्सर सुर्खियों मे रहते हैं। यही कारण है की उनको हर समुदाय के लोग कुछ इस कदर प्रेम और पसंद करते हैं की उनको हर समुदाय के त्योहारों मे मुख्य अतिथि के तौर पर देखा जाता है,
ऐसे मे आदिवासी समाज के सबसे बड़े पर्व बांदना पर्व पर भी उनको आदिवासी समाज ने निमंत्रण किया और मुख्य अतिथि के तौर पर उन्हें अपने इस त्योहार मे शामिल किया
आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 57 स्थित बोराचक ग्राम के बोरिंग धौड़ा, बोयला धौड़ा, जनमकुली बांग्ला धौड़ा के आदिवासी समाज के द्वारा बांदना पर्व पर सोहराय के दिन आयोजित कार्यक्रम में भाग लिये। इस मौके पर उन्होंने ढोल नगाड़ा भी बजाया। ढोल के थाप पर उन्होंने ताल से ताल भी मिलाया।
वही आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा उन्हें पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोरिंग धौड़ा के मुखिया सनातन हेंब्रम, सचिव कुरान मार्डी, महिला नेत्री प्रतिभा मुर्मू जबकि बोयला धौड़ा के मुखिया करला बाबू हंसदा सचिव मानसा राम, महिला नेत्री मंजू टुडू एवं जनमकुली धौड़ा में मुखिया महालाल हंसदा और महिला नेत्री दुर्गा मुर्मू उपस्थित थी। वहीं बोराचक के बंगला धौड़ा के मुखिया तमार मुर्मू, सचिव रांगा मार्डी, महिला नेत्री बबीता मुर्मू ने सोहराय पर्व पर रोहित नोनियां को पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तपन बाउरी, आदेश बाउरी, संजीत नोनिया, अर्जुन नोनियां, सुमन दत्ता, सुभाष पासवान ,महिला नेत्री अनीता सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान रोहित नोनिया ने कहा कि आसनसोल भाईचारा का शहर के नाम से प्रसिद्ध है, यहां सभी धर्म के लोग विभिन्न जात, विभिन्न समुदाय, भाषा- भाषी के लोग एक दूसरे के त्यौहार में मिलजुल कर शांति और सादगी के साथ त्यौहार मनाते हैं। चाहे वह दुर्गा पूजा हो, ईद,दिवाली क्रिसमस या सोहराय पर्व सब लोग मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह बगल के वार्ड में रहते हैं। लेकिन वह आप लोगों के साथ हमेशा खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के दुख सुख में वह उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply