सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल बच्चों ने रैली निकाल, अभिभावकों के साथ स्थानीय लोगों को किया जागरूक..

झरिया(JHARIYA): सड़क सुरक्षा आभियान के तहत गोलकडीह आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शनिवार को रैली निकाल लोगों को किया जागरूक।

रैली स्कूल अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद प्रबंधक जितलाल सिंह एवं प्राचार्य उमेश कुमार रवानी के नेतृत्व में निकाली गई थी

जो चांद कुइयां,एमओसीपी कालोनी, ठाकुर मोड़ आदि का भ्रमण करते हुए अभिभावक एवं लोगों से अपील की गई की सावधानी हटी दुर्घटना घटी, यातायात के नियम का पालन करें और अपने छोटे बच्चों को बाइक चलाने नहीं दे, मोबाइल का प्रयोग गाड़ी चलाते समय ना करें, धीमी गति से ही गाड़ी चलाएं, तत्पश्चात रैली जयराम पुर मोड़ होते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त की गई। मौके पर केशव तिवारी, गणेश चटर्जी, गिरधारी रवानी, अरविंद पांडे, सपन चटर्ज, इंदू सिंह अमित कुमार आदि थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..