बीच बाजार नक्सलियों का तांडव, टारगेट कर चलाई गोलियां…

झारखंड: पलामू में नक्सली संगठन TSPC के सदस्यों ने बीच बाजार तांडव मचाया। TSPC के दो नकाबपोश नक्सली नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र सरईडीह पहुंचे। वे मनोज कुमार को ढूंढ रहे थे।

मनोज कुमार ग्रामीण चिकित्सा के साथ ठेकेदारी भी करते है। नक्सलियों ने पहले भी उनसे लेवी मांगी है। घटना के वक्त मनोज बाजार में एक दुकान पर बैठे हुये थे।

नक्सली ने उन्ही से उनका पता पूछा। इस पर मनोज ने अपनी पहचान छिपा ली। इसी दौरान नक्सलियों ने हथियार निकाल लिया। हथियार देखते ही मनोज भागने लगे। इसके बाद नक्सलियों ने मनोज को टारगेट कर गोलियां चलानी शुरू की। करीब 2 राउंड फायरिंग हुई।

गनीमत रही कि मनोज को गोली नहीं लगी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इलाके में नक्सलियों को खोजा जा रहा है।

News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *