स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 के रैकिंग मे 1st हुआ इंदौर व सूरत, धनबाद के रैंकिंग में हुआ सुधार .35 से घटकर 19वीं रैंकिग पर पहुंचे…

नई दिल्ली (NEW DELHI/DHANBAD)केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट जारी किया। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सातवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा। सूरत को भी इंदौर के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्‌टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवें नंबर पर रहा।

वहीं एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र का सासवड पहले, छत्तीसगढ़ का पाटन दूसरे और महाराष्ट्र का लोनावाला तीसरे स्थान पर रहा। देश के स्वच्छ राज्यों की कैटेगरी में इस बार महाराष्ट्र को पहला, मध्य प्रदेश को दूसरा और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला। पिछली बार मध्य प्रदेश पहले स्थान पर था।

गंगा किनारे बसे सबसे साफ शहरों में वाराणसी पहले और प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को दिया गया।

दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने इन राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस बार कुल 9500 अंक का सर्वेक्षण हुआ है। इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस पर 4525, सर्टिफिकेशन पर 2500 और पब्लिक फीडबैक पर 2475 दिए गए।

वही इस बार झारखंड के धनबाद शहर ने 19वी रैकिंग हांसिल की है। इसे पहले 2022 मे धनबाद 35 पायदान पर खड़ा था। पर अभी भी धनबाद के लिए TOP मे आने का सपना, सपना ही बन रह गया। 2016 में स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड की शुरुआत की गई थी जिसमे 73 प्रमुख शहरो को शामिल किया गया था,धनबाद की स्वच्छ रैकिंग मे अच्छे प्रदर्शन ना होने के 3 प्रमुख कारण है
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का शहर मे न होने और सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की कमी प्रमुख वजह है.. वहीं सिटी बस की परिचालन एवं शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने की वजह से जहां धनबाद की रैकिंग प्रभावित होती है। वही पिछली बार 2022 में धनबाद जहां 35 रैंक हासिल किया था वहीं इस बार पहले से बेहतर अंक हासिल करते हुए 19 वां रैंक हासिल किया है..धनबाद के नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने NEWS ANP को बताया कि धनबाद नगर निगम साफ सफाई को लेकर बेहतर कार्य कर रहा है..शहर में पहले से प्रदूषण में भी सुधार हो रहा है..आने वाले समय में हम देश के टॉप 10 स्वच्छ शहरों में जरूर शामिल होंगे..

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट..