धनबाद(DHANBAD) आज दिनांक 11 1 2024 को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ(भामसंघ) द्वारा आहूत सीएमपीएफ में 727.67 करोड़ घोटाले के विरोध में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के द्वारा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अध्यक्ष मुरारी तांती एवं महामंत्री उमेश कुमार सिंह सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन शौंपा गया एवं कोयला भवन मुख्य द्वार के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए निदेशक कार्मिक बीसीसीएल को ज्ञापन शौंपा गया जिसमें निम्नलिखित मांगे रखी गई

सीएमपीएफ में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराएं एवं दोषियों को दंडित करें एवं निगलि गई राशि वसूली करें ।
वित्तीय पृष्ठभूमि और अनुभव वाले एक कुशल आयुक्त को नियुक्त किया जाए संगठन को संपूर्ण आॅनलाइन किया जाए।
संगठन में प्रशासन एवं कामकाज में पारदर्शिता लाना।
पूरे प्रणाली को डिजिटल बनाना
निजी संस्थानों में निवेश न करें जब तक की भारत सरकार गारंटी ना दे ।
भविष्य निधि आयुक्त/कोयला सचिव को जवाब देह बनाया जाए ।
सभी ठेका मजदूरों को जॉब सिक्योरिटी दी जाए ।
सभी ठेका मजदूरों को एचपीसी वेज में सम्मिलित किया जाए।
सभी ठेका मजदूरों को कंपनी के रिक्त आवास को आवंटित किया जाए।सभी ठेका मजदूरों को PRL बोनस का भुगतान हर वर्ष दीपावली के पूर्व किया जाए।

ठेका मजदूरों को 8 घंटे काम सुनिश्चित किया .जाय।सभी ठेका मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा सीएमपीएफ पेंशन ग्रेच्युटी ग्रुप इंश्योरेंस प्रदान कर ठेका श्रमिकों एवं उसके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
14 सेवानिवृत्ति कर्मियों को सीएमपीएफ का भुगतान सेवानिवृत्ति के दिन ही किया जाए।
15 सेवानिवृत्ति कर्मियों को रिवाइज्ड पेंशन पेमेंट ऑर्डर ब एवं रिवाइज्ड पेंशन का ऐतिहासिक कार्य पूरा किया जाए।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीसीसीएल मुख्यालय पर उपस्थित संयुक्त महामंत्री नवनीत कुमार सिंह मुख्यालय कोयला भवन प्रभारी दिलीप कुमार चंद्रवंशी उपाध्यक्ष एसके मिश्रा सुरेंद्र बेलदार, दयानंद यादव, दयानंद पासवान, समीर नियोगी, शेखर कुमार, जय किशोर प्रसाद, गुलाब चंद्रबनी, ठाकुर प्रसाद महतो, डीके रजक तापस कुमार राय, सिमरन चटर्जी, रूपा देवी, ललन राम, संजीव कुमार सिंह, सुमन सिंह एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट.

Leave a Reply