धनबाद(DHANBAD)निरसा। लोकसभा चुनाव व भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को निरसा विधानसभा यूथ कांग्रेस की विधान सभा स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मुगमा स्थित बंद पड़े कापासारा कोलियरी कार्यालय के प्रांगण में हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष कुमार गौरव व लोकसभा धनबाद जिला कार्डिनेटर विक्की कुमार, झारखंड यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख सन्नी सिंह शामिल थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व कार्डिनेटर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर से लेकर पंचायत व प्रखंड स्तर तक प्रभारियों व समिति गठन करें।
साथ ही झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई। साथ ही फरवरी में प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता निरसा प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह ने किया।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply