पाकुड़(PAKUR) गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में एक बैठक हुई.
बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनधियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में परेड पूर्वाभ्यास, मैराथन दौड़, प्रभातफेरी, झांकी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गयी.मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित्त करने का निर्णय लिया गया.
गणतंत्र दिवस को लेकर शहर सहित मुख्य समारोह स्थल की साफ सफाई, महापुरुषों की प्रतिमा का रंग रोगन आदि कराने का निर्देश प्रशासक नगर परिषद को दिया गया. बैठक में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की सफलता को लेकर कमिटी का भी गठन किया गया.
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply