सूर्योदय सेवा समिति एवं चिरकुंडा सनातन धर्म समिति चिरकुंडा की ओर से दीया स्टाल का किया गया उद्धघाटन, कल से श्रद्धलुओं को मुफ्त मिलेगा दीया..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। चिरकुंडा में सूर्योदय सेवा समिति एवं चिरकुंडा सनातन धर्म समिति की ओर से दीया स्टाल का उद्धघाटन समाजसेवी दशरथ साव, कृष्णलाल रूंगटा सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टाल का शुभारंभ किया गया।

स्टाल में दिय्या से स्वास्तिक एवं श्री राम लिखा गया। आयोजन समिति के श्याम गाड्या ने बताया कि मंगलवार की सुबह से दीया स्टॉल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा जिसमें चिरकुंडा स्थित आसपास के श्रद्धालु आए और मुफ्त दिया लेकर जाय।

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को लेकर सनातन धर्म समिति चिरकुंडा एवं सूर्योदय सेवा समिति द्वारा भी तैयारी प्रारंभ कर दिया है ।

ऊपर बाजार स्थित दुर्गामंदिर में सोमवार शाम में दीया स्टॉल का उद्घाटन किया गया । दिया वितरण का काम 22 जनवरी तक चलेगा । समिति के सदस्यों का कहना है कि 22 जनवरी को चिरकुंडा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

श्याम गाडीया, अध्यक्ष सूर्ययोदय सेवा समिति,चिरकुंडा

उसी कड़ी में दीया वितरण के लिए स्टॉल का शुभारंभ किया गया है । बताया कि 22 जनवरी को अपने अपने घर के बाहर पांच दीया जरूर जलाए ।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…