नए साल मे नए जोश के साथ आसनसोल मे शुरू हुआ अवैध कोयले का कारोबार..

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे अवैध कोयले के कारोबार पर सिबिआई और ईडी की चल रही जाँच के दौरान भी अवैध कोयले के कारोबार पर कभी भी पूरी तरह लगाम नही लगा,

कोयला माफियाओं ने केंद्रीय जाँच एजेंसीयों के आँखों मे धूल झोंककर अवैध कोयले के कारोबार को चलाने के लिये हर समय और हर वक्त अपना तरीका बदलते रहे, ऐसे मे जब लोकसभा का चुनाव जैसे ही नजदीक आया कोल माफिया एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं और कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरों के साथ अवैध कोयले के कारोबार मे उतर चुके हैं,

कारोबार को कैसे आगे बढ़ाएं उसके किये इन्होने एक सिण्डिकेट भी तैयार कर लिया है, हालांकि की कोल माफियाओं द्वारा बनाए गए इस सिण्डिकेट से कुछ सफ़ेद पोश नेता नाराज दिखे वह इस लिये की कोल माफिया उनके मर्जी के बगैर उनके हिस्सेदारी की बात किए बिना अवैध कोयले के कारोबार को शुरू कर चुके थे,

ऐसे मे शिल्पाँचल मे जमकर आंदोलन दिखा कोयले के अवैध खदानों पर छापेमारी हुई जिसके बाद अब लगता है की सबकुछ ठीक ठाक हो गया और अवैध कोयले के कारोबार के लिये बना नया सिण्डिकेट एक बार फिर नए साल के मोके पर नए जोश और उमंग के साथ मैदान मे कूद पड़ा है,

डामरा, कालीपहाड़ी इलाके में पप्पू, सालानपुर, बाराबनी में तारकेश्वर और शर्मा, अविनाश वहीं कुल्टी इलाके में भुटू और कन्हाई डिपो चला रहे हैं और पिंटा, अशरफ, मुमताज अवैध कोयला खनन और चोरी में भिड़े हुए हैं।

वही जमुरिया और रानीगंज के चुरुलिया, कुनुस्तोड़िया, सातग्राम व जेके नगर इलाकों से जमकर कोयला की चोरी की जा रही है। वही हाल रानीगंज में भी है।

हाल ही में सीआइएसएफ ने सालानपुर व जामुड़िया में बड़ी कार्रवाई की थी। लेकिन इन माफियाओं पर कोई असर नहीं हो रहा है पांडवेश्वर और अंडाल की तो बात ही छोड़ दीजिए वहां तो कई राजनेताओं की मिली भगत से डिपो और कोयले की चोरी धड़ल्ले से चल रही है,

चर्चा तो यह भी है कि खुद कई सफेदपोश इस काले कारोबार में हिस्सेदारी तक ले रहे हैं। ट्रांसपोर्टिंग से लेकर के हर चीज में उनकी भागीदारी है रंगदारी की बजाय अब वह इनमें पार्टनर बन चुके हैं‌। उनके गुर्गे यह सारा कामकाज देखते हैं और हिसाब किताब संभालते हैं साहब को तो सिर्फ माल से मतलब है। जेके नगर इलाके में कई छुटभैया नेता जो कल तक नेताओं के पीछे घूमा करते थे आज वह लाखों में खेल रहे हैं।

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..