झरिया(JHARIYA)। स्थानीय लोगों की रोजगार की मांग को लेकर जमसं बच्चा गुट नेताओं ने शनिवार को लोदना एरिया 10 अंतर्गत कुजमा कोलियरी परियोजना पदाधिकारी अरुण कुमार पांडे एवं देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन अमित कुमार के साथ वार्ता हुई।
वार्ता में मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के कुजामा कोलियरी के शाखा सचिव प्रीतम रवानी झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश यादव एवं लिलोरी पथरा, पांडे बेड़ा, मोहरीबान्ध के ग्रामीणों के साथ स्थानीय लोगों मौजूद थे।
वार्ता में आउटसोर्सिंग कंपनी एवं परियोजना पदाधिकारी ने आने वाले 16जनवरी 2024 तक स्थानीय लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया है।
वही कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री यादव ने कहा अगर स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा, तो समस्त ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वार्ता में ग्रामीण मुन्नी देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, गीता देवी, रिंकू निशाद, राखी देवी, जमना निशाद, लक्ष्मी देवी, पुतुल देवी आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply