पतंग के धागे से गंभीर रूप से घायल युवक, स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा इलाज..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। कुमारधुबी निवासी दीपक कु०साव ताड़बागान अपने घर से बाजार बच्ची को समान दिलाने को लेकर जाने के क्रम में कुमारधुबी ओवरब्रिज के ऊपर पतंग के धागे से दीपक कुमार साव 30 साल का जबड़ा कट गया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज चल रही है।


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल दीपक के पिता हीरा साव ने बताया कि जब घटना घटी, उसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने गाड़ी एवं उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति इतनी खराब है कि वह बोलने की स्थिति में नही है।

हमारी मांग है कि पतंग में जो चाइनीज धागा का प्रयोग किया जा रहा है उसको बंद कराया जाय।

इससे जान का तो खतरा है ही पर्यावरण के दृष्टि से भी ठीक नहीं है इस पर अंकुश लगाई जाए एवं सड़क के किनारे पतंगवाजी कर रहे युवकों पर नकेल कसी जाए ताकी और कोई व्यक्ति घायल नही हो सके।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…