आमलापाड़ा वासियों ने धनबाद उपायुक्त, सांसद और झरिया विधायक को लिखित शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार, जांच कर ठेकेदार पर करे कार्रवाई…

झरिया। हर घर नल-जल योजना के लिए खोदा गया गड्ढा आने जाने वाले स्कूली बच्चों के साथ साथ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इन दिनों पाइप लाइन के लिए चल रहे

काम की धीमी रफ्तार और ठेका कंपनी की लापरवाही स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को रोड़ पर चलने के लिए ख़तरों से खेलने के बराबर है। पाइप लाइन के लिए सड़कों को जगह-जगह पर खोद दिया गया है, मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। झरिया मारवाड़ी विद्यालय के समीप पाईप लाईन विछाने के लिए खोदे हुए गड्डा खतरनाक बन गया है। मुख्य मार्ग के किनारे गड्डा होने के कारण बाईक, स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर घायल हो रहे है।

स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रभाकर तिवारी, रंजीत कुमार साव और रोहित कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमलोगो का पाइप दबा कर 15 इंच का पाइप बिछाया जा रहा हैं। जिसके चलते घरेलू पाइप लाइन टूट जाने से सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाईप क्षतिग्रस्त होने के चलते अन्य लोगों के घरों में पानी का किल्लत हो गया है। लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा हैं। आमलापाड़ा दुर्गा मंदिर से लेकर केसी गर्ल्स तक पीसीसी सड़क को बीचोबीच तोड़कर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। जिससे हमलोगो को पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है।

सड़क पर बने गड्डे मारवाड़ी विद्यालय और केसी गर्ल्स स्कूल छुट्टी के समय बच्चों को जाने के क्रम में रोज रोज छोटी छोटी दुर्घटना होते रहती है। वहीं होने वाली घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके लिए लिखित पत्राचार धनबाद सांसद, उपायुक्त, झरिया विधायक, धनबाद कार्यालय अभियंता, के साथ साथ अंचलाधिकारी को भी लिखित शिकायत किए हैं और उनसे न्याय की गुहार लगाए हैं। साथ ही ठेका कंपनी द्वारा जो घरेलू पाइप लाइन क्षतिग्रस्त किया गया है उस पाईप को मरम्मत अविलंब किया जाए। जिससे मोहल्लाबासी को पानी मिल सके और ठेकेदार के कार्य को जांच कर अविलम्ब कार्यवाई करें।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट